MP News : कचरे में मिले सैकड़ों आयुष्मान कार्ड

MP News : कचरे में मिले सैकड़ों आयुष्मान कार्ड
X
आज राजधानी में सैकड़ों की संख्या में आयुष्मान कार्ड कचरे में पड़े मिले हैं। इसके पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है।

भोपाल। सरकार की ओर से लोगों की से हत को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड बांटे गए थे। कई लोगों को इसका लाभ भी मिला और अच्छी सेहतभरी ज़िमदगी जी रहे हैं। लेकिन आज राजधानी में सैकड़ों की संख्या में आयुष्मान कार्ड कचरे में पड़े मिले हैं। इसके पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है। मामले के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, लेकिन बताया गया है कि प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

आज राजधानी भोपाल में सैकड़ों की संख्या में आयुष्मान कार्ड मिले हैं। इन्हें किसी व्यक्ति द्वारा कचरे में फेंका गया है। मामला एमपी नगर का बताया जा रहा है। एमपी नगर में रामकृष्ण आश्रम के पास ये सभी कार्ड पड़े मिले हैं। कार्ड मिलने के बाद इस मामले की जानकारी क्राइम ब्रांच के डीसीपी को दी गई है। लेकिन फिलहाल मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। इस तरह बड़ी संख्या में कार्ड फेंके जाने के पीछे क्या कारण है और यह किसके द्वारा फेंके गए हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यह तो तभी पता लग सकता है जब इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाए।

Tags

Next Story