MP NEWS: शिक्षकों की भूख हड़ताल जारी, नियुक्ति की मांग को लेकर भाजपा मुख्यालय का किया घेराव, सीएम शिवराज से लगाई मदद की गुहार

भोपाल : प्रदेश में बेरोजगारी से परेशान युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ग एक, दो और तीन के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा पास अभ्यर्थियों 8 मई से भोपाल के डीपीआई कार्यालय के सामने धरना जारी है। इस बीच इन्होंने करीब 12 दिन की भूख हड़ताल भी की लेकिन सरकार या अधिकारी नहीं पिघला।जिसके चलते लोगों की तबियत भी खराब हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आज भाजपा मुख्यालय भोपाल का घेराव किया।
शिक्षकों ने भाजपा मुख्यालय भोपाल का किया घेराव
जिसके बाद अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए। साथ ही सीएम शिवराज को लेकर कहा कि आपकी घोषणा तो 'पत्थर की लकीर' होती है। फिर शिक्षक भर्ती पूर्ण होने में इतनी देर क्यों होती है? पद_वृद्धि के साथ वर्ग-1,2,3, शिक्षक भर्ती पूर्ण करें।
यह हैं मांगें
बता दें कि प्रदेश में करीब 10 हजार शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2018 और 2020 में पास कर चुके हैं, लेकिन इनकी नियुक्ति करने की बजाय स्कूल शिक्षा विभाग नई भर्ती की तैयारी कर रहा है। चयनित शिक्षकों की मांग है कि काउंसलिंग में उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS