दो मासूमों को बिलखता छोड़ आत्महत्या कर ली पति-पत्नी ने, रायसेन पुलिस कर रही कारण की तलाश

X
By - Dinesh Nigam Tyagi |7 July 2022 11:00 AM IST
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले में एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। वे अपने पीछेे पांच साल का बेटा और पांच माह की मासूम बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घटना आज की ही है। रायसेन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आत्महत्या का कारण पता करने की कोशिश कर रही है।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे रायसेन जिले में एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। वे अपने पीछेे पांच साल का बेटा और पांच माह की मासूम बच्ची को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घटना आज की ही है। रायसेन पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आत्महत्या का कारण पता करने की कोशिश कर रही है।
रायसेन तहसील के पीछे की घटना
आत्महत्या करने वाला पति गुड्डू तहसील आफिस के सामने पान की दुकान चलाता था। वह परिवार के साथ तहसील के ही पीछे वार्ड क्रमांक 9 में ही निवास करता था। अचानक दो मासूम बच्चों को छोड़कर उसने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS