घर पर पकड़ने गई पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी पति-पत्नी, पुलिस ने किया मददगारों पर केस दर्ज

घर पर पकड़ने गई पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपी पति-पत्नी, पुलिस ने किया मददगारों पर केस दर्ज
X
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई थी ।लेकिन पुलिस के साथ आरोपी के परिजनों रास्ता रोक कर विवाद करने लगे। इसी बीच आरोपी दंपत्ति मौका पाकर फरार हो गए। यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पिण्टो पार्क में घटी है।

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई थी ।लेकिन पुलिस के साथ आरोपी के परिजनों रास्ता रोक कर विवाद करने लगे। इसी बीच आरोपी दंपत्ति मौका पाकर फरार हो गए। यह घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर पिण्टो पार्क में घटी है। घटना का पता अन्य पुलिस अफसर को चला तो वह भी मौके पर वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को फरार कराने में जिन परिजनों ने मद्त की उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

हुआ यह कि महाराजपुरा थाना पुलिस को सूत्रो से यह पता चला कि धोखाधड़ी करके फरार चल रहा आरोपी मनोज शर्मा अपने घर आया हुआ है। इसके तुरन्त बाद ही एएसआई सुनील सिंह तोमर, आरक्षक प्रदीप तोमर, अमित वैरागी, आनंद कुमार व अन्य बल के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए आरोपी के घर की तरफ निकल गई। लेकिन जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी घर के अंदर था। इस पर दो जवानों को पीछे भेजकर शेष पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने आगे से पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

जैसे ही आरोपी मनोज शर्मा पकड़ा गया तो आरोपी ने शोर मचाया जिससे उसकी पत्नी अनीता शर्मा उसके बेटे सागर और रजत एक अन्य वहां पर आ गए और पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर विवाद करने लगे। जिससे आरोपी मुकेश को मौका मिल गया और वह और उसकी पत्नी अनीता दूसरे कमरे में घुस गए। ज्सके बाद मनोज शर्मा की पत्नी ने दरवाजे की कुंदी लगा दी और मनोज शर्मा पीछे के रास्ते से पत्नी के साथ निकलकर फरार हो गए।

इस बात का पता चलते ही अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होने आरोपी की तलाश शुरु कर दी । लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को भगवाने में मदद करने पर मनोज शर्मा की पत्नी, 2 बेटों और एक अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Next Story