BHOPAL CRIME NEWS: पति बना पत्नी की जान का दुश्मन, पहली मंजिल से मारा धक्का, मामला दर्ज

BHOPAL CRIME NEWS: पति बना पत्नी की जान का दुश्मन, पहली मंजिल से मारा धक्का, मामला दर्ज
X
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्‍या की कोशिश पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी ने अपने पति को अक्सर हर काम पर रोका- टोकी किया करती थी। इस वजह से परेशान होकर नविन ने यह घटना को अंजाम दिया।

भोपाल ; हिन्दू धर्म में माना जाता है कि शादी सात जन्म का संबंध होता है। साथ ही पति को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन क्या होगा जब पति ही शादी के कई सालों के बाद अपनी ही पत्नी की जान का दुश्मन बन जाए। ऐसा ही हैरान करने वाली घटना राजधानी भोपाल से सामने आई है। जहां कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की रोक टोक से परेशान होकर उसे मकान की पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसमें उसकी पत्नी को गंभीर चोट लगी। जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है।

रोक टोक से परेशान होकर पति ने किया पत्नी पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति का नाम नवीन यादव है। जो दशहरा मैदान के पास अशोकागार्डन का रहने वाला है। नवीन एक दवा कंपनी में प्रतिनिधि है। जो अक्सर अपने काम के चक्कर में बिजी रहता है और अपने घर और परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पता है। इस पर उसकी 34 वर्षीय पत्नी रजनी को उसे समझाती थी और उस पर कई बार नाराज भी हो जाया करती थी। अक्सर उनमें विवाद भी हो जाया करता था। शुक्रवार सुबह एक बार फिर दोनों के बीच में इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में नवीन ने अपनी पत्नी को पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ फिर दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्‍या की कोशिश पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी ने अपने पति को अक्सर हर काम पर रोका- टोकी किया करती थी। इस वजह से परेशान होकर नविन ने यह घटना को अंजाम दिया।बता दें कि नविन के घर में उनके दो बटे है और एक बूढी माँ है।

Tags

Next Story