MP Crime : पति ने ससुराल आकर पत्नी को मारी गोली, साली पर भी किया फायर

MP Crime : पति ने ससुराल आकर पत्नी को मारी गोली, साली पर भी किया फायर
X
एक पति ने पत्नी को मायके में जाकर गोली मार दी है। पत्नी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने साली पर भी फायर किया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।

सतना। यूं तो पति-पत्नी विवाद आम बात है। लेकिन कभी-कभी यह विवाद बड़ा रूप ले लेता है। ऐसा ही एक किस्सा सतना जिले से भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक पति ने पत्नी को मायके में जाकर गोली मार दी है। पत्नी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने साली पर भी फायर किया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गई।

जानकारी के मुताबिक मामला उचेहरा थाना क्षेत्र के अतरहार गांव का है। जिसमें एक पति द्वारा अपनी पत्नी पर बंदूक से फायर किया गया है। महिला को जख्मी हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दरअसल किसी कारण से पत्नी अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इसी बीच महिला के पति ने ससुराल आकर महिला को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ को भेदते हुए आर पार निकल गई। वहीं दोनों के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने आई साली पर भी आरोपी ने फायर कर दिया था। लेकिन वह हमले से बाल-बाल बच गई। फायर करने के बाद से ही आरोपी पति मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Next Story