पति ने पत्नी का शव फ्रीज में रखा, पुलिस ने किया 30 घंटे बाद बरामद

रविवार को रीवा मे पुलिस को एक महिला का शव फ्रीज से बरामद हुआ है। महिला का शव 30 घंटे से ज्यादा समय से फ्रीज में हैं। महिला की मौत की परिवार ने महिला के मायके वालों को जानकारी नहीं दी थी। उन्हें महिला की मौत खबर की दूसरों से मिली थी। मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आरोप लगाया कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है।
जिउला गांव का है मामला
सह मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके के जिउला गांव का है। इस मामले के बारे मे बताते हुए पुलिस ने कहा कि महिला के बेटे ने पिता को कहा था कि जब तक वह मुंबई से आ नहीं जाता, तब तक मां का अंतिम संस्कार नहीं किया जाए। ऐसे में पिता ने पत्नी का शव फ्रीजर में रख दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला के भाई ने क्या कहा
महिला के भाई अभयराज तिवारी ने महिला के पति भरत मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बहनोई भरत मिश्रा शराब का आदी है। बहनोई ने कई साल से बहन को परेशान कर रखा था। बहनोई ने ही बहन की हत्या कर दी है। फ्रीजर में शव रखकर गेट पर मातम मना रहा था। हम लोगों को सूचना तक नहीं दी गई। दूसरों के जरिए जानकारी मिलने पर पहुंचे। यह हत्या का केस है।
पीलिया से हुई मौत
लोगो का मानना है कि महिला की मौत का कारण पीलिया है उसकी मौत पीलिया मे ही हुई है । महिला के बेटे को महिला की बीमारी के बारे में पूरी जानकारी है। वह बार बार अपडेट भी ले रहा था। इसपर पुलिस ने कहा कि फ्रीजर लायंस क्लब से मंगाया गया है। मृतका का मायका सगरा थाना क्षेत्र के समीप मनकहरी गांव में है। उनकी मांग पर संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS