नवरात्रि में शराब पीकर पहुंचा पति, पत्नी से विवाद, लगा ली फांसी

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक मिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नवरात्रि में शराब और दूसरे नशे कर रहा था। मंगलवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी बच्चों को लेकर दूसरे कमरे में सो गई। जबकि दूसरे कमरे में मिस्त्री ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मिस्त्री का शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। हेड कांस्टेबल जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कृपाल सिंह मालवीय पिता देवकरण मालवीय (40) नगर निगम कॉलोनी छोला में रहता था। कृपाल सिंह पत्नी और दो बच्चों के साथ रामनारायण के मकान में किराये से रह रहा था। रामनारायण ने पुलिस को बताया कि कृपाल सिंह का मंगलवार रात पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो गई। मकान मालिक की पत्नी ने उससे पूछा तो उसने विवाद की वजह बताई। रामनारायण रात में घर पहुंचे और उनकी पत्नी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। रामनारायण का कहना था कि उन्हें एक कमरा किराए पर दिया है तो वह दूसरे कमरे का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं। इसके बाद रामनारायण कृपाल सिंह के कमरे के पास पहुंचे। इस दौरान पत्नी ने बताया कि कृपाल सिंह शराब के नशे में आए है। रामनारायण उसे समझाइश देने के इरादे से कमरे तक पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर पता चला कि कृपाल ने फांसी लगा ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS