Karan Singh Verma : बीजेपी के एक और प्रत्याशी की बिगड़ी तबीतय, हुआ अस्पताल में भर्ती

Karan Singh Verma : बीजेपी के एक और प्रत्याशी की बिगड़ी तबीतय, हुआ अस्पताल में भर्ती
X
ध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार में महज 48 घंटो का ही समय बचा हुआ है। तो वही बीजेपी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बीजेपी में एक बाद एक प्रत्याशी की तबीयत बिगडती जा रही है। बीते दिन ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, गुना से जजपाल सिंह जज्जी अस्पताल में भर्ती हुए थे....

Karan Singh Verma : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार में महज 48 घंटो का ही समय बचा हुआ है। तो वही बीजेपी प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। बीजेपी में एक बाद एक प्रत्याशी की तबीयत बिगडती जा रही है। बीते दिन ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, गुना से जजपाल सिंह जज्जी अस्पताल में भर्ती हुए थे, इसके बाद अब इछावर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी करण सिंह वर्मा की अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह वर्मा को अचानक बुखार और घबराहट की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। बताया जा रहा है की करण सिंह वर्मा को बीती रात तबियत खराब हो गई थी। बुखार व घबराहट होने के कारण स्थानीय चिकित्सको द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इसके बाद सोमवार को फिर सीने में घबराहट होने की शिकायत के चलते जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है।

इन नेताओं की बिगड़ी तबीयत

विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले बीजेपी मुश्किल में फंसती दिखाई दे रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और विधायक जजपाल सिंह जज्जी अस्पताल में भर्ती हो गये हैं। अशोकनगर से विधायक प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें बाइपास सर्जरी के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था, लेकिन उन्हें दो स्टंट डाले गए है। इसके साथ ही ग्वालियर से विधायक व ऊर्जा मंत्री, भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर को तेज बुखार के बाद हजीरा सिविल अस्पताल के बाद उन्हें 1000 बेड के अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

Tags

Next Story