भोपाल में 15 दिन में 20 हजार लाड़ली बहनों ने बनवाए आय-मूल निवास प्रमाण पत्र, जानिए कब से भरे जाएंगे आवेदन

भोपाल। सरकार की नई लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म भरने के पहले ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोकसेवा केंद्रों में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। महिलाएं यहां आय और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आ रही हैं। कलेक्टोरेट, बारह दफ्तर और कोलार स्थित लोकसेवा केंद्रों महिलाओं से खचाखच भर गए हैं। पिछले पंद्रह दिनों के दौरान करीब बीस हजार महिलाओं ने आय और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाए हैं। जिसमें रोजाना करीब डेढ़ हजार महिलाएं प्रमाण पत्र बनवाने के लिए यहां पहुंच रही हैं। पंद्रह मार्च से इस योजना के तहत आवेदन लिए जाएंगे, हालांकि आवेदन कहां जमा किए जाने हैं, इसके बारे में फिलहाल तय नहीं किया है।
इसलिए बढ़ी महिलाओं की भीड़
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के तहत प्रतिमाह महिलाओं को एक हजार रुपए महीना देने की घोषणा की है। जिसके बाद इन केंद्रों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। लोकसेवा केंद्र प्रबंधक प्रसून सोनी ने बताया कि केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की वजह से केंद्रों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। महिलाओं को आय और मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड और आवेदन में खुद का घोषणा पत्र देना पड़ता है। आय प्रमाण पत्र के लिए आय का प्रमाण देना जरूरी है। केंद्र पर तीस रुपए फीस देकर प्रमाण पत्र लिए जा सकते है।
181 पर कॉल कर बनवा सकते हैं प्रमाण पत्र
महिलाएं 181 पर कॉल करके भी आय और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवा सकती हैं। जिसके लिए उन्हें कोई राशि नहीं देना पड़ेगी। इसके साथ लोकसेवा केंद्र तक आने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। वाट्सएप पर उन्हें आय और मूल निवास पत्र की प्रति सेंड कर दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS