MP ELECTION 2023: ग्वालियर में क्षत्रिय वोट बैंक को साधने की कोशिश में कांग्रेस, सिद्धार्थ सिंह राजावत को संगठन में दी ये बड़ी जिम्मेदारी

MP ELECTION 2023: ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधान सभा के मद्देनजर कांग्रेस ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस एक्टिव होती दिखाई दे रही है। चुनाव में जीत के लिए वोट जुटाने के लिए संगठन में बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। ग्वालियर अंचल में कांग्रेस की नजरें क्षत्रिय वोट बैंक पर है। इसी कड़ी में पार्टी ने सिद्धार्थ सिंह राजावत को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर पदस्थ किया है। इसे लेकर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। सिद्धार्थ सिंह राजावत इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ संगठन के उपाध्यक्ष थे।
बता दें कि पिछले कई सालों से सिदार्थ सिंह राजावत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के पद पर भी पदस्थ थे। अब कांग्रेस का क्षत्रिय समाज के व्यक्ति को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने से जाहिर हो रहा है कि पार्टी ग्वालियर में क्षत्रिय समाज का वोट बैंक साधने की जुगत में लग गई है। अब इसका आगामी चुनाव में क्या प्रभाव पड़ता है यह देखने वाली बात होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS