bhopal news: भोपाल में बच्चे नहीं होने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

bhopal news: भोपाल में  बच्चे नहीं होने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर दी जान
X
पुलिस के अनुसार सचिन आनंद पिता उमाशंकर आनंद (40) नगर निगम कॉलोनी, छोला में रहता था और प्राइवेट काम करता था। उसके साथ उसकी पत्नी रहती है। सचिन की शादी को करीब दस साल हो चुके है। बावजूद इसके उसके घर कोई संतान नहीं है। इसके अलावा वह बवासीर की बीमारी से परेशान था।

bhopal news: भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि उसे बवासीर की बीमारी थी और शादी के दस साल बाद भी घर में संतान नहीं होने से वह दुखी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित अब्बास नगर, हाई स्कूल के पीछे रहने वाले नगर निगमकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नगर निगम में 25 दिवसीय कर्मचारी था और पेट में अचानक दर्द होने के कारण परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे, वहां डॉक्टर ने कुछ देर चले इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र काडे पिता सारंग काडे (25) अब्बास नगर, हाई स्कूल के पीछे गांधी नगर में रहता था और नगर निगम में सफाइकर्मी था। उसके परिवार में सभी लोग नगर निगम में सफाइकर्मी बतौर नौकरी करते हैं। परिजन ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह भूपेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां कुछ देर चले इलाज के बाद भूपेंद्र की मौत हो गई। पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

पुलिस के अनुसार सचिन आनंद पिता उमाशंकर आनंद (40) नगर निगम कॉलोनी, छोला में रहता था और प्राइवेट काम करता था। उसके साथ उसकी पत्नी रहती है। सचिन की शादी को करीब दस साल हो चुके है। बावजूद इसके उसके घर कोई संतान नहीं है। इसके अलावा वह बवासीर की बीमारी से परेशान था। सचिन पत्नी के साथ इलाज के लिए अपने ससुराल गया था और वहां से मंगलवार शाम ही लौटा था। बुधवार सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पत्नी पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंची, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags

Next Story