मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वाहन चोर ने चोरी की बोलेरो से वाहन मालिक को कुचला, दो की मौत

X
By - Dinesh Nigam Tyagi |14 Dec 2022 4:32 PM IST
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी दुर्घटना हो गई। एक वाहन चोर ने वाहन के मालिक को ही बोलेरो से कुचल दिया। इससे दो की मौत हो गई।
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी दुर्घटना हो गई। एक वाहन चोर ने वाहन के मालिक को ही बोलेरो से कुचल दिया। इससे दो की मौत हो गई। घटना भोपाल के अवधपुरी इलाके में झागरिया बाइपास की है। पुलिस के अनुसार विदिशा जिले के शमशाबाद से चोर पिकअप गाड़ी चोरी कर भाग रहा था। इसका वाहन मालिक राज वंशकार और दीपक ने बाइक से पीछा किया। बुधवार को वे पीछा करते हुए झागरिया बाइपास तक पहुंचे। उन्होंने चोर को रोकने के लिए सड़क पर गाड़ी लगा दी। आरोपी दोनों को कुचलते हुए निकल गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS