मध्यप्रदेश में नगर सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी, मुरैना में मतदान प्रभावित करने पर बसपा प्रत्याशी पुलिस पकड़ से भागी

मध्यप्रदेश में नगर सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी, मुरैना में मतदान प्रभावित करने पर बसपा प्रत्याशी पुलिस पकड़ से भागी
X
मध्यप्रदेश में नगर सरकार चुनने के लिए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस चरण में 43 जिलों के 214 निकायों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें प्रदेश के पांच नगर निगम भी शामिल हैं। सुबह 9 बजे तक 21 फीसदी मतदान हो चुका था। यह 11 बजे तक लगभग 35 फीसदी तक पहुंच गया है। मुरैना में बसपा प्रत्याशी ममता मौर्य पॉलीटेक्निक कालेज में अपने पक्ष में मतदान डलवाने का प्रयास कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ भी लिया, लेकिन वे भागने में सफल हो गईं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर सरकार चुनने के लिए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस चरण में 43 जिलों के 214 निकायों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें प्रदेश के पांच नगर निगम भी शामिल हैं। सुबह 9 बजे तक 21 फीसदी मतदान हो चुका था। यह 11 बजे तक लगभग 35 फीसदी तक पहुंच गया है। मुरैना में बसपा प्रत्याशी ममता मौर्य पॉलीटेक्निक कालेज में अपने पक्ष में मतदान डलवाने का प्रयास कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें पकड़ भी लिया, लेकिन वे भागने में सफल हो गईं। कुछ अन्य जगहों से भी छुटपुट घटनाओं की खबर है।

बारिश में भी मतदान

प्रदेश की 5 नगर निगमों रतलाम, मुरैना, देवास, रीवा और कटनी में वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा 40 नगर पालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में भी मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 214 निकायों के लिए 6 हजार 829 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। कई शहरों में मतदाता बारिश के बीच छाते और रेनकोट पहनकर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। रतलाम में भी सुबह बारिश ने मतदान प्रभावित किया। दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरुष और 23 लाख 88 हजार 65 महिला मतदाता हैं। 292 अन्य मतदाता भी हैं।

Tags

Next Story