कांग्रेस के नारे ' लड़की हूं, लड़ सकती हूं ' के जवाब में भाजपा का ' लड़की है, पढ़ सकती है ', को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

भोपाल। कांग्रेस महामंत्री प्रियंका गांधी का उप्र में जारी अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' की मध्यप्रदेश में भी एंट्री हो गई है। मकर संक्राति पर मप्र महिला कांग्रेस ने इसे प्रदेश में भी चलाने की घोषणा की तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब में लड़की है, पढ़ सकती है' का नारा दे दिया। शर्मा ने प्रियंका गांधी के अभियान की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि वे लड़कियों को लड़ाने की बात कर रही हैं जबकि उन्हें पढ़ने की जरूरत है। इस पर कांग्रेस की ओर से नरेंद्र सलूजा, भूपेंद्र गुप्ता एवं अजय सिंह ने एक साथ हमला बोला। इस तरह लड़कियों को लेकर मप्र में भी राजनीति गरमा रही है। भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।
वीडी का प्रियंका पर हमला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बेटियों पर आधारित कांग्रेस के नारे को आडे़ हाथों लिया है और प्रियंका गांधी पर हमला किया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की बात करती है। बंटवारा करो और लड़ाओ। कहते हैं बेटी है तो लड़ सकती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी कहती है कि लड़की है तो पढ़ सकती है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने बेटी बचाने से लेकर बेटी पढ़ाने का अभियान चला रखा है।
कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाब
कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता एव प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव ने एक साथ हमला बोला। उन्होंने कहा कि यातनाओं और बहशीपन से पैदा हुआ है नारा 'लड़की हूं लड़ सकती हूं'। यह लडाई उसकी शिक्षा की है,उसकी भ्रूण हत्या की है,रोजगार की है उसकी अस्मिता की है।ये लड़ाई उसके विकास की है। भाजपा के भ्रामक नारे अब लड़कियों को और नहीं ठग सकते। भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा का वह बयान हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं,जिसमें उन्होंने 17साल सरकार चलाने के बाद कहा है कि 'लड़की हूं पढ़ सकती हूं'।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS