शादियों में सूट-बूट गैंग की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश में दी दबिश- रायपुर पुलिस को राजगढ़ में नहीं मिली मदद, 5 दिन सर्चिंग के बाद खाली हाथ लौटी

भोपाल - मध्य प्रदेश की एक गैंग इन दिनों कई राज्यों में शादियों में सूट-बूट पहकर मेहमानों को टारगेट बना रही है। ऐसे ही एक चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कैंप किया। रायपुर की टीम 5 दिनों तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही। रायपुर पुलिस का आरोप है कि राजगढ़ पुलिस की तरफ से मदद नहीं मिली। लिहाजा कई दिनों तक आरोपियों की तलाश जारी रही लेकिन फिर मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें बिना गिरफ्तार किए ही वापस लौटना पड़ा।
वहीं रायपुर पुलिस के आरोप पर राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी का कहना है कि जिले में किसी भी राज्य की पुलिस नहीं आई है। यदि पड़ोसी राज्य की पुलिस मदद मांगती तो उन्हें पूरी सहायता की जाती। उन्होंने दावा किया है कि राजगढ़ में कोई सूट-बूट गैंग नहीं है। ऐसी अगर घटना आरोपियों के द्वारा की जाती तो जिला पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में मदद जरूर करती। दरअलस, रायपुर के सिब्बल पैलेस में रियल स्टेट कारोबारी प्रशांत नाग के बेटे की शादी का समारोह था। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन खाना खाने के लिए स्टेज से नीचे उतरे। यह गैंग स्टेज पर पहुंचा और मौका देखकर वहां रखे गिफ्टों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में जेवर और नगदी मिलाकर कुल 4 लाख रुपए का सामान था। इस गैंग को सूट अप गैंग के नाम से जाना जाता है। गैंग में पुरुषों के साथ महिलाएं और नाबालिग बच्चे भी हैं।
सीसीटीवी से बच्चे की चोरी के फुटेज से मिला लिंक
रायपुर पुलिस ने जांच करते हुए गैंग के एक नाबालिग सदस्य का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा। जिसमें वह सामान चुराते हुए दिख रहा है। गैंग का पता चलने के बाद एडिशनल एसपी क्राइम अभिषेक माहेश्वरी ने अपनी एक 5 सदस्य टीम को मध्यप्रदेश के राजगढ़ के लिए रवाना किया। टीम को गए हुए 5 दिन से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आरोपियों की पहचान और लोकेशन मिलने के बावजूद गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रायपुर पुलिस का दावा है कि राजगढ़ के लोकल पुलिस से जब रायपुर की टीम में संपर्क किया तो उन्होंने उस इलाके में जाने से इंकार कर दिया।
रायपुर पुलिस का दावा - संवेदनशील होने की वजह से किया इंकार
राजगढ़ पुलिस का कहना है कि यह इलाका संवेदनशील है यहां पर पुलिस नहीं जा सकती है। जिसके चलते अब 5 दिन रुकने के बाद रायपुर पुलिस की टीम खाली हाथ वापस लौट गई। जबकि टीम के पास आरोपियों की पुख्ता जानकारी है और पहचान भी कर ली गई है। रायपुर से पहले 15 दिन पहले गिरोह के सदस्य शादी में सूट-बूट में पहुंचे। वहां बारातियों के साथ भोजन किया। फिर दुल्हन का जेवर व कैश लेकर फरार हो गए। इसी गिरोह ने दूसरे दिन बिलासपुर की शादी में इसी फामूर्ले से चोरी की है।
वर्जन
- रायपुर पुलिस सूट-बूट गैंग को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश के राजगढ़ गई थी। 5 दिनों तक आरोपियों के बारे में टीम को जानकारी भी मिल गई थी। स्थानीय पुलिस ने लेकिन सहयोग नहीं किया है। इसलिए टीम को वापस लौटना पड़ा है। 5 अन्य राज्यों की टीम को भी वापस किया गया है। - अभिषेक महेश्वरी, एडिशनल एसपी (क्राइम) रायपुर
- राजगढ़ जिले में बाहर किसी राज्य की पुलिस आती तो उन्हें मदद की जाती। जिले में कोई भी सूट-बूट गैंग नहीं है। रायपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मांगी। इसके अलावा कोई अन्य राज्य की भी पुलिस राजगढ़ नहीं आई। अगर कोई आता तो उसझे मिलता और सहयोग भी किया जाता। - अवधेश कुमार गोस्वामी, एसपी, राजगढ़
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS