नगर निगम भोपाल के सभापति के जोन में एक को छोड़ सभी कांग्रेसी पार्षद, फिर भी होगा भाजपा का कब्जा, वार्ड समितियों के चुनाव आज

नगर निगम भोपाल के सभापति के जोन में एक को छोड़ सभी कांग्रेसी पार्षद, फिर भी होगा भाजपा का कब्जा, वार्ड समितियों के चुनाव आज
X
नगर निगम परिषद की नई वार्ड समितियों के गठन के बाद आज वार्ड समितियों के अध्यक्ष के चुनाव भी हो सकते हैं। नई वार्ड समितियों में 19 पर भाजपा का कब्जा हाे सकता है। जबकि कांग्रेस को केवल 2 वार्ड समितियों से ही संतोष करना होगा। वार्ड समितियों के चुनाव में वार्ड संयोजन इस तरह से किया गया है कि 20 वार्ड समितियां (जोन) भाजपा के कब्जे में आ रहे हैं। कांग्रेस के पास केवल एक ही जोन, जोन 5 आ सकता है। कांग्रेस को सभापति वाला जोन भी मिलना कठिन है जहां एक काे छोड़ सभी पार्षद कांग्रेस के हैं। निगम परिषद में भाजपा के 59, कांग्रेस के 21 और 5 निर्दलीय पार्षद हैं।

भोपाल। नगर निगम परिषद की नई वार्ड समितियों के गठन के बाद आज वार्ड समितियों के अध्यक्ष के चुनाव भी हो सकते हैं। नई वार्ड समितियों में 19 पर भाजपा का कब्जा हाे सकता है। जबकि कांग्रेस को केवल 2 वार्ड समितियों से ही संतोष करना होगा। वार्ड समितियों के चुनाव में वार्ड संयोजन इस तरह से किया गया है कि 20 वार्ड समितियां (जोन) भाजपा के कब्जे में आ रहे हैं। कांग्रेस के पास केवल एक ही जोन, जोन 5 आ सकता है। कांग्रेस को सभापति वाला जोन भी मिलना कठिन है जहां एक काे छोड़ सभी पार्षद कांग्रेस के हैं। निगम परिषद में भाजपा के 59, कांग्रेस के 21 और 5 निर्दलीय पार्षद हैं।

इन जोन पर रहेगी नजर

जोन 3 : जोन 3 मेें वार्ड 11, 12 और 13 को शामिल किया गया है, जिसमें से वार्ड 12 से देवेन्द्र भार्गव और 13 से मनोज राठौर पार्षद हैं। इस कारण वार्ड 11 से निर्दलीय पार्षद अनीता मेवालाल कनर्जी के वोट के बाद भी यह जोन भाजपा के कब्जे में जाएगा। यहां से भार्गव का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।

जोन 5 : जोन 5 में शामिल ज्यादातर वार्डाें में पार्षद कांग्रेस के हैं। इसलिए यह जोन कांग्रेस के खाते में जा रहा है। वहीं वार्ड 22 से निर्दलीय पार्षद समर हुजूर को इस जोन में एजस्ट किया गया है।

जोन 7 : जोन 7 में भाजपा से बागी होकर वार्ड 34 से चुनाव लड़ चुके पप्पू विलास घाड़गे को शामिल किया गया है। इस जोन में वार्ड 31 से पार्षद बृजुला सचान और वार्ड 33 से पार्षद आरके सिंह बघेल भाजपा से हैं। इस कारण यह जोन भाजपा के कब्जे में जाएगा। माना जा रहा है बागी पप्पू विलास भी भाजपा के साथ जा सकते हैं।

जोन 8 : जोन 8 में नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी का वार्ड 28 शामिल है। इसके अलावा जोन में शामिल सभी वार्डों के पार्षद कांग्रेस से हैं। जिसमें से वार्ड 27 वीनू मोनू सक्सेना, 29 देवांशु कंसाना, 30 प्रवीण सक्सेना और 46 योगेंद्र सिंह चौहान शामिल है। लेकिन निगम की धारा के अनुसार जिस जोन में सभापति का वार्ड शामिल होता है। उस जोन का पदेन अध्यक्ष भी सभापति को चुना जाता है।

जोन 10 : यह जोन भी भाजपा के कब्जे में जा सकता है। वार्ड 42 से कांग्रेस के पार्षद अजीज उद्दीन, वार्ड 45 से निर्दलीय शिखा मोनू गोहल, 49 से बाबूलाल यादव व 50 से सुषमा बावीसा भाजपा से पार्षद हैं। इस कारण इस जोन पर भाजपा का कब्जा हो सकता है। निर्दलीय शिखा गोहल भी भाजपा के साथ जा सकती हैं। माना जा रहा है कि इस जोन से बाबूलाल यादव जोन अध्यक्ष हो सकते हैं।

जोन 11 : इस जोन में वार्ड 40 से निर्दलीय जीत कर आई मसर्रत बाबू मस्तान को शामिल किया गया है। मसर्रत ने भाजपा से टिकट कटने पर बागी होकर चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत हासिल की। इसके अलावा वार्ड 41 से मोहम्मद सगीर भी इसी वार्ड में शामिल हैं। बाकी तीन पार्षद वार्ड 39 से आनंद अग्रवाल, वार्ड 70 से अशोक वार्ड और वार्ड 71 से श्रद्धा सुधीर दुबे भाजपा से हैं। इस कारण यह वार्ड भी भाजपा के कब्जे में रहेगा।

Tags

Next Story