MP NEWS: साप्ताहिक अवकाश के बाद पुलिसकर्मियों के भत्तों में हुई बढ़ोत्तरी,स्वतंत्रता दिवस पर CM ने दी सौगात

भोपाल : मध्यप्रदेश में इन दिनों सीएम शिवराज ने हर वर्ग के लोगों के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी है।आम जनता से लेकर सीएम शिवराज ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों के हित में एहम फैसले लिए है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर शिवराज सरकार ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए भत्तों में बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा पर गृह विभाग ने अमल कर दिया है।
पुलिस वालो को दिया गया साप्ताहिक अवकाश
सीएम के इस फैसले से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है। बता दें कि इसके पहले सीएम ने एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने का एलान किया था, जिसे हाल ही में लागू किया गया है।
इन भत्तों में किया बढ़ोत्तरी का ऐलान
=थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर तक के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनके पास शासकीय वाहन नहीं है, उन्हें 15 लीटर पेट्रोल भत्ता हर महीने दिया जाएगा।
= पौष्टिक आहार भत्ता के रूप में एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा।
= आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक तक वर्दी के लिए मिलने वाला भत्ता 5000 किया जाएगा।
= राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवां वेतनमान दिया जाएगा।
= भोजन भत्ता 100 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा।
= 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
= सभी पुलिसकर्मियों के लिए रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाएगा।
= पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए आवास बनाए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS