ROAD BLOCK : बेटियों की फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, ब्राह्मण समाज ने की एफआईआर

ROAD BLOCK : बेटियों की फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, ब्राह्मण समाज ने की एफआईआर
X
फेसबुक पर ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणि करने से ब्राह्मण साज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके चलते ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोड पर चक्काजाम भी किया।

मुरैना। फेसबुक पर ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणि करने से ब्राह्मण साज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसके चलते ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोड पर चक्काजाम भी किया। इसके बाद पुलिस में भी इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी में सामने आ रहा है कि मामला सबलगढ़ थाना क्षेत्र का है। जिसमें विनोद सिंह धाकड़ नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर ब्राह्मण समाज की बेटियों के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। आरोपी भाजपा नेता का पुत्र बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस एफआईआर न होने से ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय के युवाओं द्वारा नारेबाजी भी की गई। इसके बाद मामले की एफआईआर सबलगढ़ थाना में दर्ज की गई है। आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा है कि आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करने को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Tags

Next Story