BHOPAL NEWS: बिजली कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू, प्रदेशभर में ब्लैक आउट की स्थिति, एस्मा एक्ट लागू

भोपाल : बिजली कर्मचारियों और सरकार के बीच तालमेल नहीं बैठने की वजह से प्रदेशभर में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से कर्मचारी द्वारा 8 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल कर रहे है। लेकिन इसके बाद सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में कोई भी कदम नहीं उठाने के चलते आज प्रदेशभर के 70 हजार बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। हालांकि सरकार द्वारा हड़ताल को रोकने के लिए एस्मा एक्ट लागू किया गया है। लेकिन इसके बाद भी बिजली कर्मचारियों की केंद्रीय कार्यकारिणी ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
70 हजार बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल
बता दें ऊर्जा विभाग के तहत काम करने वाली सभी कम्पनियों के संविदा और नियमित कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट लागू किया गया है। अगले तीन महीने तक कोई कर्मचारी काम से इंकार नहीं कर सकेगा। एस्मा लगाकर हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी। अगर कोई भी नियमों उललंघन करता है तो उसके उपर सकत से सख्त करवाई की जाएगी। कुछ समय पहले बिजली कर्मचारियों की पावर मैनेजमेंट कंपनी के साथ बैठक भी हुई थी जो सफल नहीं रही। जिसके बाद कर्मचारियों ने प्रदेश के 52 जिला कलेक्टरों को हड़ताल करने का नोटिस दिया है। जिसके तहत प्रदेश के करीबन 70 हजार बिजली कर्मचारी आज हड़ताल पर जा सकते है।
जानें क्या है ESMA Act
एस्मा (ESMA) यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट। यह एक्ट किसी भी सरकार द्वारा तब लगाया जाता है जब उनके पास हड़ताल रोकने के सारे रस्ते बंद हो जाते हैं। साथ ही हड़ताल का प्रतिकूल प्रभाव आवश्यक सेवाओं पर पड़ने लगता है। यह कानून जिस सर्विस (सेवा) पर लगाया जाता है। उससे जुड़े कर्मचारी फिर हड़ताल नहीं कर सकते हैं। वहीं, अगर कोई कर्मचारी इस कानून का पालन नहीं करता है तो उसे 6 महीने की जेल की सजा का प्रावधान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS