Independence Day 2023 : पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Independence Day 2023 : पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
X
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। अब हमारा देश स्वतंत्रता के 77 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन महान योद्धाओं को याद करें, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। अब हमारा देश स्वतंत्रता के 77 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन महान योद्धाओं को याद करें, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली। हम 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों महारानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना झलकारी बाई, तात्या टोपे, बादशाह बहादुर शाह जफर और मंगल पांडे जैसे शहीदों के कर्जदार हैं। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, बाबा साहेब आंबेडकर, सरदार भगत सिंह जैसे महापुरुषों को याद करते हैं।

Tags

Next Story