MP ELECTION2023: इंदर सिंह परमार ने मतदान केंद्र में सरेआम दी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकी,कहा 5 बजे....

MP ELECTION2023: शुजालपुर। मध्यप्रदेश में सुबह 7 बजे से ही मतदान जारी है। इस बीच शुजालपुर में मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार की चुनावी बौखलाहट खुलकर सामने आ गई है। वह सरेआम मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकी देते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाम को 5 बजे बाद आ जाना तुम सबको देख लिया जाएगा।
दरअसल कांग्रेसियों का गुनाह सिर्फ इतना था कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मतदान केंद्र क्रमांक 229 के बाहर 100 मीटर की परिधि में खड़े भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने की बात कही थी। बस फिर क्या था, मंत्री के चेले-चपाटे आग बबूला हो गए। इसी दौरान मंत्री इंदर सिंह परमार भी इसी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS