इंदौर : लेडी डॉन अलका के ठिकाने नेस्तनाबूत, एंटी माफिया अभियान के तहत तगड़ी कार्रवाई जारी

इंदौर : लेडी डॉन अलका के ठिकाने नेस्तनाबूत, एंटी माफिया अभियान के तहत तगड़ी कार्रवाई जारी
X
अलका पर 12 और उसके पति अशोक दीक्षित पर 8 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज होने की जानकारी मिली है। पढ़िए पूरी खबर-

इंदौर। एंटी माफिया अभियान के तहत नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने लेडी डॉन अलका दीक्षित के ठिकानों पर बुलडोजर चला दिया है। अलका पर 12 और उसके पति अशोक दीक्षित पर 8 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज होने की जानकारी मिली है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों में एंटी माफिया अभियान जारी है। जिसके अंतर्गत माफियाओं के ठिकानों को नेस्तनाबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने लेडी डॉन अलका दीक्षित और उसके पति अशोक दीक्षित के ठिकानों पर भी बुलडोजर चलाया है। सूत्रों के अनुसार श्रीरामनगर में अलका के मकान को तोड़ा गया। द्वारिका पूरी थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर के साथ ही श्रद्धा सबुरी कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि अलका ने अवैधानिक क्रियाकलापों के जरिए करोड़ों की संपत्ति बनाई है। कई मामलों में उसकी और उसके पति की सीधी संलिप्तता पाई गई थी, वहीं कुछ मामलों में पीछे से इस दंपत्ति का हाथ रहा है।

Tags

Next Story