indore news : नवविवाहिता ने पति की उम्र छुपाने को लेकर लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप, पुलिस ने नहीं की मदद

indore news : नवविवाहिता ने पति की उम्र छुपाने को लेकर लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप, पुलिस ने नहीं की मदद
X
indore news : इंदौर। इदौर जिले की रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मदद की गुहार लगाई है। नवविवाहिता और उसके परिवार के साथ किये गये धोखे और महिला के साथ ससुराल में हो रहे अत्याचार को लेकर महिला और उसके पिता ने जनसुनवाई के लिए दलीलें दी हैं।

indore news : इंदौर। इदौर जिले की रहने वाली एक नवविवाहिता (newly married women) ने अपने पति (husband) समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ (aginst) मदद (help) की गुहार लगाई है। नवविवाहिता और उसके परिवार के साथ किये गये धोखे (fraud) और महिला के साथ ससुराल में हो रहे अत्याचार को लेकर महिला और उसके पिता ने जनसुनवाई के लिए दलीलें दी हैं।

नवविवाहित महिला का आरोप है कि उसके ससुराल के लोगों ने उसके पति की उम्र को लेकर झूठ बोल कर यह शादी कराई है। मामले की हकीकत सामने आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी जहां उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर नवविवाहित महिला अपने पिता के साथ जनसुनवाई के लिए अपील की है।

कागजात में दिखी हकीकत

बताया जा रहा है कि नवविवाहिता की उम्र 23 वर्ष है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी में ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले तो लड़के की उम्र को लेकर झूठ बोलकर शादी की। शादी के कुछ ही दिन बाद उसने जब अपने पति के कागजात दिखे ताे वह आश्चर्यचकित रह गई। कागजातों में उसके पति की उम्र 40 वर्ष से अधिक थी। इतने बडे झूठ को सहन नहीं कर पाने की वगावत उसे भारी पड गई।

नविवाहिता का आरोप है कि हकीकत सामने आने के बाद उसने इसका विरोध किया तो उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारीपीट करनी शुरू कर दी। महिला कई दिनों तक ससुराल पक्ष के लोगों का अत्याचार सहती रही और मौका पाकर वह अपने पिता के घर पहुंची और पूरी घटना के बारे में बताया। पिता के साथ महिला थाने पहुंची जहां पुलिस ने कोई सहायता नहीं की। पीडितों ने जनसुनवाई की गुहार लगाई है।


Tags

Next Story