Indore News: संयुक्त राष्ट्र ने भी माना इंदौर की सफाई का लोहा, तारीफ में कही ये बात

भोपाल। वैसे तो मध्य प्रदेश में इंदौर की महत्ता प्राचीन काल से ही रही है। वर्तमान में भी यह सुंदर पार्कों, ऐतिहासिक महलों, प्राचीन मंदिरों और शानदार स्ट्रीट फूड के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यही वजह है कि इंदौर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के निदेशक एरिक सोलहेम इसकी तारीफ करते नहीं थकते। एरिक ने इंदौर में बायो सीएनजी प्लांट का दौरे के बाद कहा कि मैं इंदौर आकर बहुत खुश हुआ। इंदौर के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया। उन्होंने कहा कि ये शहर केवल भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य शहरों के लिए भी उदाहरण बन गया है। आने वाले दिनों में यह शहर सोलर कैपिटल के तौर पर विकसित होगा।
अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण बन रहा है
यहां की सड़कों पर कचरा दिखाई नहीं देता: बीते कुछ दिनों में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर हुए काम ने इंदौर को पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया। इसी से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम इंदौर आए। यहां उन्होंने देवगुराडिया स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट, बायो सीएनजी प्लांट का दौरा किया। एरिक सोलहेम ने कहा कि यहां सड़कों पर कोई कचरा नहीं दिखाई देता। यह शहर न केवल भारत के बल्कि दुनिया के अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण बन रहा है।
मोदी व शिवराज पर्यावरण के विषयों को लगातार उठा रहे
एरिक सोलहेम ने भारत को असीम संभावनाओं वाला देश बताते हुए कहा कि यहां काफी ज्यादा युवा लोग हैं और यह भारत की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे लीडर लगातार पर्यावरण स्वच्छता ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों को उठा रहे हैं और लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भारत अगले 10 सालों में बायोगैस, सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक कार सहित अन्य के मामले में विश्व का अग्रणी देश बनेगा। उन्होंने महाकाल लोक के अपने दौरे को लेकर कहा कि भारत देश अपनी संस्कृति, धर्म, आस्था और विश्वास के लिए पहचान रखता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS