इंदौर : सुनसान बाथरूम में अचेत मिली 5 साल की मासूम, आरोपी चाचा गिरफ्तार

इंदौर : सुनसान बाथरूम में अचेत मिली 5 साल की मासूम, आरोपी चाचा गिरफ्तार
X
घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस और डॉक्टरों की ने प्रारंभिक जांच के बाद दुष्कर्म के प्रयास की आशंका व्यक्त की। पढ़िए पूरी खबर-

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आज जिस समय प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सभाएं ले रहे थे, उसी समय भवरकुआं इलाके में एक सुनसान बाथरूम में 5 साल की बच्ची गंभीर हालत में पाई गई।

बच्ची के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसे घायल अवस्था में एप्पल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस और डॉक्टरों की ने प्रारंभिक जांच के बाद दुष्कर्म के प्रयास की आशंका व्यक्त की।

जानकारी मिली है कि यह घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपलियाराव की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी महेश चंद्र जैन स्वयं अस्पताल पहुंचे। घटना के बारे में उन्होंने जानकारी ली।

परिजनों और आसपास के लोगों के बयान से शुरुआती तौर पर पुलिस को संदेह हो गया कि बच्ची के साथ किसी नजदीकी रिश्तेदार ने ऐसी हरकत की है।

आरोपी चाचा, जो cctv के जरिए पुलिस के हाथों धरदबोचा गया है

इस अनुमान के आधार पर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और कुछ घंटों के भीतर बच्ची का चाचा आरोपी के रूप में पहचान कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत बेहद नाजुक है, जिसका इलाज एप्पल हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

पुलिस को रेप या रेप की कोशिश की आशंका है, लेकिन अभी तक पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट नही मिली है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Tags

Next Story