Indore : अगले साल इंदौर से दिल्ली चलाई जा सकती है वंदे भारत, 9 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

Indore : अगले साल इंदौर से दिल्ली चलाई जा सकती है वंदे भारत, 9 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली
X
अगले साल तक इंदौर से दिल्ली के लिए वंदे भारत को चलाया जा सकेगा। अनुमान है कि इसके चलने से इंदौर से दिल्ली जाने में लगने वाला समय दो-ढाई घंटे और कम हो जाएगा।

इंदौर। सिटी को पहली वंदे भारत ट्रेन इंदौर से भोपाल के लिए मिली है। यह दूरी लगभग दो सौ किलोमीटर है। जबकि इंदौर में वंदे भारत की मांग जयपुर, ग्वालियर,दिल्ली, नागपुर के बीच चलाने को लेकर की जा रही है। वेदे भारत एक चेयरकार ट्रेन है जिस कारण रेलवे फिलहाल इसे ज़्यादा दूरी के लिए नहीं चला रही है। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि अगले साल तक इंदौर से दिल्ली के लिए वंदे भारत को चलाया जा सकेगा। अनुमान है कि इसके चलने से इंदौर से दिल्ली जाने में लगने वाला समय दो-ढाई घंटे और कम हो जाएगा।

ज़्यादा हैं स्टॉपेज

इंदौर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों का संपर्क काफी अच्छा तो है लेकिन ज़्यादा स्टॉपेज होने के कारण ट्रेनें अपने गंतव्य तक जाने में अधिक समय लेती हैं और नियमित भी नहीं चल पाती हैं। यात्री अधिकतर सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इंदौर-दिल्ली ट्रेन से ही सफर किया करते हैं। क्योंकि वह सुबह होने तक दिल्ली पहुंचा देती है। इसी ट्रेन को अगले साल तक वंदे भारत से बदला जा सकता है।

स्लीपर कोच पर किया जा रहा विचार

रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नागेश नामजोशी ने कहा कि जो वंदे भारत इंदैर को दी गई है, उसके विस्तार के लिए उन्होंने नागपुर और ग्वालियर का सुझाव दिया था। लेकिन चेयरकार में छः घंटे से ज्यादा चलना यात्रियों के लिए परेशानी भरा होती है। इसलिए फिलहाल लंबी दूरी के लिए वंदे भारत पर विचार किया जा रहा है। वेदे भारत बनाने वाली कंपनियों में इसके लिए स्लीपर कोच बनाए जा रहे हैं। अगले साल मार्च के बाद सलीपर कोच भी मिलने की संभावना है। इंदौर से दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली ट्रेन को वंदे भारत से बदले जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

केवल नौ घंटों में पहुंचेंगे दिल्ली

दिल्ली स्पेशल ट्रेन इंदौर से बड़नगर, रतलाम, कोटा वाले रुट से दिल्ली जाया करती है। स्पीड के हिसाब से रतलाम-कोटा सेक्शन काफी अच्छा है। यहां 120 km/h की स्पीड से वंदे भारत को चलाया जा सकता है। अगर वंदे भारत दिल्ली के लिए चलाई जाती है तो केवल नौ घंटे ममें ही दिल्ली पहुंचा जा सकता है। अभी इंदौर से दिल्ली जाने में 12 घंटे का समय लगा करता है।

Tags

Next Story