mp impact news: इंदौर की प्राची त्रिपाठी ने परीक्षा में टॉप कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

mp impact news: इंदौर की प्राची त्रिपाठी ने परीक्षा में टॉप कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव
X
इंदौर शहर की रहने वाली प्राची त्रिपाठी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) प्रतियोगी परीक्षा पास करते हुए देश भर में पांचवीं रैंक हांसिल की है। लड़कियों की श्रेणी में प्राची ने देशभर में टॉप किया है। इस परीक्षा को पास करने में प्राची को बहुत संघर्ष करना पड़ा। अपने संघर्ष को याद करते हुए प्राची ने बताया कि तीन बार असफल होने के बाद उनका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था

इंदौर। इंदौर शहर की रहने वाली प्राची त्रिपाठी ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC) प्रतियोगी परीक्षा पास करते हुए देश भर में पांचवीं रैंक हांसिल की है। लड़कियों की श्रेणी में प्राची ने देशभर में टॉप किया है। इस परीक्षा को पास करने में प्राची को बहुत संघर्ष करना पड़ा। अपने संघर्ष को याद करते हुए प्राची ने बताया कि तीन बार असफल होने के बाद उनका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था तो उन्होंने सोचा था कि शायद इस मुकाम को पाना बहुत मुश्किल है। इसलिए वह अपने पिता के व्यवसाय के साथ जुड़ने के बारे में और अन्य प्राइवेट कंपनी में जॉब की योजना भी बना चुकी थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद इनकम टैक्स विभाग में इंसपेक्टर के पद पर नौकरी करने का सपना उन्होंने संजोया था। इंजीनियरिंग बैकग्राउंड होने से उनकी गणित और अंग्रेजी विषयों पर अच्छी पकड बनी रही जिसका उन्हें इस परीक्षा में पूरा फायदा मिला।

2019 से कर रही थी परीक्षा की तैयारी

कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी करने वाली प्राची वर्ष 2019 से कोचिंग संस्थान के साथ जुड कर पढ़ाई कर रही थीं। प्री परीक्षा पास करने के बाद मुख्य परीक्षा 6 मार्च 2022 को आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में प्राची ने अच्छे नंबर हांसिल करते हुए यह मुकाम पाया है। हर रोज 8 से 9 घंटे तक पढाई करने वाली प्राची अपने कमजोर विषय पर ध्यान देते हुए मॉक टेस्ट देती थी। प्राची के पिता महेश त्रिपाठी, माता ममता त्रिपाठी है और छोटी बहन आस्था ने हमेशा पढाई के दौरान उनका पूरा सहयोग किया।






Tags

Next Story