एमपी पुलिस का इंटेलिजेंस फेलियर, राजस्थान से सटे बार्डर जिलों से हुई घुसपैठ

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस का पिछले पांच सालों में सबसे बड़ा इंटेलिजेंस फेरियर सामने आया है। राजधानी में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी पहुंच गए। मध्य प्रदेश से ज्यादा राजस्थान से लोगों ने भोपाल पहुंच जंबूरी मैदान में धरना दे दिया। इस घुसपैठ को रोकने की जिम्मेदारी पुलिस की थी लेकिन इंटेलिजेंस फेल हुआ है। जिसके बाद भोपाल की सीमा पर बिना पुलिस चेकिंग करणी सेना के लाखों कार्यकर्ता पहुंच गए।
सूत्रों का कहना है कि सभी जिलों में आईबी की टीम सक्रिय है। ऐसे किसी भी मूवमेंट की जानकारी पुलिस को थी तो आखिर चूक कहां हुई है। यह भी बड़ा सवाल पुलिस के लिए भी है। पिछले ही दिनों गृह विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को पत्र लिखा था। विभाग ने आशंका जताते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में शांति भंग हो सकती है। इसके बाद भी पुलिस और खुफिया तंत्र कितना सक्रिय है। इसका अंदाजा करणी सेना की घुसपैठ से लगाया जा सकता है।
इधर, भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। जिले में दर्जनभर से ज्यादा आईपीएस को जिम्मेदारी दी है। फिर भी ऐसी स्थिति बनी है। स्पष्ट है कि पुलिस का ला एंड आर्डर भी सवाल उठता है। जबकि रोजाना इंटेलिजेंस एडीजी खुद हाईलेवल मीटिंग में शामिल होकर इनपुट देते हैं। क्या उनके पास भोपाल में बड़े आंदोलन की जानकारी नहीं थी। क्योंकि इस अव्यवस्था की कीमत भोपाल के लाखों लोगों के चुकाई है। सड़क और चौराहों में घंटों जाम की स्थिति भी बनी रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS