चार हजार लोकेशन पर होगी जांच, फिर 1270 लोकेशन पर बढ़ेंगे दाम

नए सिरे से फिर तय होंगे प्रॉपर्टी के रेट फिर बढ़ाने की तैयारी
भोपाल। नए साल में एक अप्रल से लागू होने वाली प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन को लेकर काम शुरु कर दिया गया ह। मंगलवार को पंजीयन विभाग ने प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन तय करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके बाद पंजीयन विभाग 4113 लोकेशन पर जांच करेगा। इधर जिले में वर्तमान गाइडलाइन के तय रेट से अधिक दाम पर रजिस्ट्री की 1270 लोकेशन भी शामिल की गई है। इन लोकेशन पर इस बात का पता लगाया जाएगा कि प्रॉपर्टी के खरीदारों ने यहां अधिक रेट में प्रॉपर्टी क्यों खरीदी। इसके साथ ऐसी लोकेशन्स की भी जांच की जाएगी, जहां पर प्रॉपर्टी के अच्छे सौदे हुए ह, जिसमें हायर रेट वाली रजिस्ट्री भी हैं। इस बार नई गाइडलाइन का काम 15 दिसंबर से शुरु किया जाएगा।
जिन लोकेशनों पर अच्छे सौदे हुए हैं, उन्हीं के आधार पर पंजीयन, राजस्व अफसर आगामी गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करेंगे। इससे पूर्व वर्ष 2018-19 में 780 लोकेशनों पर अच्छे सौदे हुए थे। सिर्फ 2020-21 में बाजार की स्थिति ठीक नहीं रही। कई चरणों में शहर अनलॉक हुआ था। इस दौरान 520 लोकेशनों पर ही अच्छे सौदे हुए थे। वर्ष 2022-23 में भी 1270 लोकेशन्स ऐसी सामने आई ह, जहां पर अच्छे सौदे हुए ह।
- होशंगबाद रोड, कोलार में बढ़ेंगे दाम
होशंगाबाद रोड, रातीबड़, नीलबड़, कटारा, कोलार रोड, न्यू मार्केट, कोटरा, मिसरोद, नेहरू नगर, भदभदा, अरेरा कॉलोनी में सबसे अधिक रजिस्ट्री दर्ज की जा रही हैं। इन्हीं क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की ज्यादा डिमांड है। इन क्षेत्रों में कई बड़े प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। इसी जोन के स्लॉट सबसे जल्दी भर जाते हैं। यहां प्रॉपर्टी की वैल्यू भी तेजी से बढ़ रही है। इधर पुराना शहर, श्यामला हिल्स, नई जेल के पास का कुछ हिस्सा, करोंद का कुछ हिस्सा, चौक बाजार, कोहेफिजा, लालघाटी, बैरागढ़, एयरपोर्ट तक प्रॉपर्टी के रेट ज्यादा हैं और काफी पुरानी होने के कारण यहां अच्छे सौदे नहीं हो रहे हैं। वहीं अवधपुरी, अयोध्या, गोविंदपुरा, मीनाल, रायसेन रोड की तरफ भी प्रॉपर्टी की अच्छी खरीद फरोख्त हो रही है।
- आॅनलाइन तैयार होगी गाइडलाइन
कलेक्टर गाइडलाइन में प्रस्तावित दरों क एंट्री एक्सल शीट पर न कर संपदा के सॉफ्टवेयर पर आॅनलाइन की जाएगी। इसी रिपोर्ट को तीनों समितियों के सामने रखा जाएगा। संपदा के माध्यम से ही गाइडलाइन का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके लिए सभी सब रजिस्ट्रारों को ट्रैनिंग दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS