IT Raid IN MP; इंदौर और देवास में IT की RAID, जीडी फूड्स की फैक्टरी में पड़ा छापा, पुलिस मौजूद

IT Raid IN MP; इंदौर और देवास में IT की RAID, जीडी फूड्स की फैक्टरी में पड़ा छापा, पुलिस  मौजूद
X
मध्यप्रदेश में आज कोई जगहों पर आईटी की रेड पड़ी है। यह रेड इंदौर और देवास में जीडी फूड्स के मालिक जीडी बाहेती के घर और फैक्ट्री पर डाली गई है। आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना पर आयकर विभाग छापा मारा गया है।

इंदौर; मध्यप्रदेश में आज कोई जगहों पर आईटी की रेड पड़ी है। यह रेड इंदौर और देवास में जीडी फूड्स के मालिक जीडी बाहेती के घर और फैक्ट्री पर डाली गई है। आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना पर आयकर विभाग छापा मारा गया है। इसके साथ ही इंदौर के न्यू पलासिया प्रिंस स्क्वायर में बाहेती के घर पर कानपुर से आईं दो अलग-अलग टीमें छानबीन कर रही हैं। इस दौरान पूरे परिवार को नजरबंद कर दिया गया है। साथ ही संपर्क को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया है।

देश के अलग अलग राज्यों में आईटी की रेड

बता दें कि देवास में मक्सी रोड पर जीडी फूड्स की एक यूनिट है। यहां पारले बिस्किट बनाए जाते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में कृष्णा फूड्स के ठिकानों पर भी आईटी विभाग ने रेड की है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में भी कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान लोकल पुलिस भी मोजूद है। सुबह से पुलिस छपे मार कार्रवाई कर रही है। देश के आज अलग अलग राज्यों में आईटी की रेड पड़ी है।

Tags

Next Story