IT Raid : पांच राज्यों में सोम ग्रुप पर आईटी की रेड, 500 कर्मचारी शामिल

IT Raid : पांच राज्यों में सोम ग्रुप पर आईटी की रेड, 500 कर्मचारी शामिल
X
हाल ही में आयकर विभाग की 500 कर्मचारियों की टीम ने सोम ग्रुप के यहां छापा मारा है। जिसमें करोड़ों की नकदी बरामद की गई है।

भोपाल। हाल ही में आयकर विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाईयां करने में लगा हुआ है। इसके चलते कई लोगों की अवैध संपत्ति पर से पर्दा उठा है। हाल ही में आयकर विभाग की 500 कर्मचारियों की टीम ने सोम ग्रुप के यहां छापा मारा है। जिसमें करोड़ों री नकदी बरामद की गई है। साथ ही कई दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश के भोपाल के अलावा जम्मू, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मुंबई की टीम भी शामिल रहा है।

मंगलवार को तड़के ही आयकर विभाग द्वारा भोपाल के सोम ग्रुप कार्यालय में छापेमारी की गई थी। जिसमें करोड़ों की नकदी सहित कई दस्तावेज भी जब्त किए गए थे। इस छापेमारी में करीब 500 आयकर विभाग कर्मचारियों की टीम के शामिल होने की जानकारी भी मिली है। मंगलवार की यह छापेमारी सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा और उनके करीबियों के यहां एक साथ की गई थी। आयकर विभाग द्वारा महाराष्ट्र, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, दिल्ली और मध्यप्रदेश में ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।

आपको बता दें अल्कोहल इंडस्ट्री में सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी सोम ग्रुप ही है। सोम ग्रुप को 6 माह पहले छत्तीसगढ़ में देशी शराब की सप्लाई करने की अनुमति भी दी गई थी। अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 28 देशों में यह ग्रुप का कारोबार था। छापे में जेवरात और नकदी निकलने की संभीवनी भी बताई गई है। मध्यप्रदेश में भोपाल के अलावा जम्मू, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मुंबई की टीम कार्रवाई में शामिल थीं।

Tags

Next Story