जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने समन्वय अधिकारी के घर मारा छापा, जानिए, उजागर हुई कितने करोड़ की संपत्ति

जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने समन्वय अधिकारी के घर मारा छापा, जानिए, उजागर हुई कितने करोड़ की संपत्ति
X
राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू की जबलपुर टीम ने गुरुवार को पड़ोसी जिले बालाघाट के जनपद पंचायत खैरलांजी में समन्वय अधिकारी के पद पर पदस्थ रमेश कुमार पटले के घर पर छापा मार कार्रवाई की है| अब तक की सर्च कार्रवाई में समन्वय अधिकारी के पास सवा करोड़ की संपत्ति का पता चला है|

भोपाल/जबलपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू की जबलपुर टीम ने गुरुवार को पड़ोसी जिले बालाघाट के जनपद पंचायत खैरलांजी में समन्वय अधिकारी के पद पर पदस्थ रमेश कुमार पटले के घर पर छापा मार कार्रवाई की है| कार्रवाई की खबर से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। अब तक की सर्च कार्रवाई में समन्वय अधिकारी के पास करोड़ों की संपत्ति का पता चला है|

जांच में सच पाई गई शिकायत

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) से मिली जानकारी के अनुसार समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत खैरलांजी जिला बालाघाट में पदस्थ रमेश कुमार पटेल के खिलाफ ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत को भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत मिली थी| उक्त शिकायत की जांच में पाया गया कि रमेश कुमार पटले 12 अप्रैल 1988 को ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त हुए थे एवं तहसील वारासिवनी जिला बालाघाट के अंतर्गत कार्य कर रहे था, जो वर्तमान में पदोन्नत होकर समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत खैरलांजी जिला बालाघाट में पदस्थ था।

आय से अधिक संपत्ति पर छापा

आकलन के अनुसार रमेश कुमार पटले को अब तक वेतन की आय से कॉल करीब 35 लाख रुपए की बचत हुई है। इसके विपरीत रमेश कुमार पटेल द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए करीब 1 करोड़ 23 लाख रूपए की संपत्ति बना ली गई है। आज ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आज एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर रमेश कुमार पाटले के घर गंगोत्री कॉलोनी 12 सिवनी जिला बालाघाट मैं छापामार कार्यवाही की है। गुरुवार की सुबह डीएसपी ईओडब्ल्यू मनजीत सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक प्रेरणा पांडे एवं अन्य की टीम आरोपी रमेश के घर पहुंचे और सर्च कार्रवाई शुरू की है| अब तक की कार्रवाई में आरोपी रमेश कुमार पटेल के पास आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति का पता चला है। जिस पर आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ द्वारा आरोपी रमेश कुमार पटेल एवं उसकी पत्नी लक्ष्मी पटले के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर सर्च कार्यवाही को जारी रखा गया है।

अब तक इतनी संपत्ति का हुआ खुलासा

– वारासिवनी मैं गंगोत्री कॉलोनी में 24 वर्ग फीट मैं निर्मित मकान

– गंगोत्री कॉलोनी वारासिवनी में पत्नी के नाम 24 वर्ग फीट का एक प्लाट जिसमें कमर्शियल कंपलेक्स बना है

-गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम 24 वर्ग फीट का एक प्लांट

– गंगोत्री कॉलोनी 12 सिवनी में ही पत्नी के नाम 2880 वर्ग फीट का एक और प्लाट

– ग्राम गर्रा में 15 स्क्वायर फीट का प्लॉट

– 12 सिवनी में 0.22 हेक्टेयर का प्लाट

– एक मोटरसाइकिल kramank MP 50 MR 6714

– एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मैं 6 लाख, 92 हजार रुपए का निवेश

– सहारा इंडिया में 8 लाख, 65 हजार रुपए का निवेश

Tags

Next Story