जबलपुर : पटाखा विवाद ने पकड़ा तूल, देर रात बाज़ार खाली कराए जाने के बाद व्यापारी-प्रशासन आमने-सामने

जबलपुर : पटाखा विवाद ने पकड़ा तूल, देर रात बाज़ार खाली कराए जाने के बाद व्यापारी-प्रशासन आमने-सामने
X
ऐसी संभावना भी व्यक्त की जा रही है कि कलेक्टर के आदेश के विरोध में आम नागरिक और दूसरे संगठन भी लामबंद हो सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर। इस दिवाली जबलपुर में पटाखे पर देर रात जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया, लेकिन ठीक सुबह इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर आज जबलपुर के पटाखा व्यापारी और भाजपा का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात करेंगे।

दरअसल बीती रात से ही कलेक्टर के इस आदेश को लेकर तमाम चर्चाएं थीं। देर रात जब जिला प्रशासन ने तुगलकी अंदाज में पटाखा बाजार को खाली करा दिया, जिसके बाद से ना केवल व्यापारियों में आक्रोश है बल्कि भारतीय जनता पार्टी भी कलेक्टर के इस आदेश को तुगलकी फरमान मान रही है। गौरतलब है कि कलेक्टर ने जबलपुर नगर निगम सीमा में पटाखों पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। आदेश तक सब-कुछ सही था, क्योंकि व्यापारी यह मानकर दुकान लगा रखे थे कि नगर निगम सीमा से बाहर के लोग, जो पटाखे प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर रहते हैं, वे पटाखों की खरीदारी करेंगे, लेकिन देर रात जिला प्रशासन ने बाजार ही खाली करा दिया। अब आक्रोशित व्यापारियों को भारतीय जनता पार्टी का साथ मिल रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन और पटाखा व्यापारी आमने-सामने हो गए हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस प्रतिबंध को लेकर आक्रोशित किंतु अभी तक मौन अन्य संगठन भी प्रशासन की इस तुगलकी कार्रवाई की खिलाफत करेंगे।

Tags

Next Story