जबलपुर : पुजारी की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुई पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी। बीते 8 जून को पुजारी की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह पैसों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुजारी के बेटे ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।
मामला जबलपुर के थाना बरेला का है, जहां पुजारी गोपाल मार्को की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पुजारी गोपाल मार्को के बेटे कमलेश मार्को को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कमलेश मार्को ने ही घटना को अंजाम दिया था। गोपाल मार्को के पचास हजार रुपये देने से इंकार करने पर बेटे ने चाकू से हमला कर पिता की जान ले ली थी। पुलिस ने आरोपी कमलेश मार्को को गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS