Jagadguru Rambhadracharya : चंद्रयान 3 को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कर दी भविष्यवाणी

Jagadguru Rambhadracharya  : चंद्रयान 3 को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कर दी भविष्यवाणी
X
चंद्रयान 3 को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। रामभद्राचार्य ने कहा है कि मैं गंगा-यमुना का समागम देख रहां हूं। एक ओर विज्ञान और दूसरी ओर भगवान। निश्चित रूप से 23 अगस्त की संध्या बेला भारतवर्ष के स्वर्णिम इतिहास की संध्या बेला होगी, जिसको संपूर्ण विश्व नमन करेगा।

Jagadguru Rambhadracharya : चंद्रयान 3 को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। रामभद्राचार्य ने कहा है कि मैं गंगा-यमुना का समागम देख रहां हूं। एक ओर विज्ञान और दूसरी ओर भगवान। निश्चित रूप से 23 अगस्त की संध्या बेला भारतवर्ष के स्वर्णिम इतिहास की संध्या बेला होगी, जिसको संपूर्ण विश्व नमन करेगा।

रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि चंद्रयान की सफलता को लेकर कई मठ-मंदिरों में सुबह से पूजन पाठ चल रहा है। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में पूजन-हवन चल रहा है। कामदगिरि मंदिर में भी पूजन व भजन चल रहा है। उन्होंने भारत के मिशन चद्रयान 3 को सफल होने की बात कही है।

आपको बता दें कि भारत का मून मिशन चंद्रयान 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल के पास उतरेगा। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देशभर में दुआएं मांगी जा रही हैं। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की जा रही है। वही बागेश्वर टाइगर सेना ने बजरंगबली मंदिर में झंडा अर्पित किया है।

Tags

Next Story