जयराम रमेश ने कहा- केंद्रीय मंत्री पद और सफदरजंग में बंगले के लिए सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस, कर्जमाफी महज बहाना

जयराम रमेश ने कहा- केंद्रीय मंत्री पद और सफदरजंग में बंगले के लिए सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस, कर्जमाफी महज बहाना
X
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में 9 दिन होने पर कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में सफदरजंग स्थित बंगले और केंद्रीय मंत्री पद के लिए कांग्रेस छोड़ी है। दूसरी बातें तो महज बहाना है। बता दें, सिंधिया द्वारा समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ने के कारण ही आज पार्टी में मप्र में सत्ता से बाहर है। इसकी टीस पार्टी नेताओं को है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में 9 दिन होने पर कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में सफदरजंग स्थित बंगले और केंद्रीय मंत्री पद के लिए कांग्रेस छोड़ी है। कर्जमाफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सिर्फ बहाना था।। बता दें, सिंधिया द्वारा समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ने के कारण ही आज पार्टी मप्र में सत्ता से बाहर है। इसकी टीस पार्टी नेताओं को है।

सरकार की बाधा के बावजूद यात्रा सक्सेस

जयराम रमेश ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की बाधा के बावजूद प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा बहुत सक्सेस हो रही है। कहीं पोस्टर हटवाए तो कहीं एफआईआर की गई। रमेश ने कहा- 19 को अलवर में राहुल गांधी की सभा होगी। कंटेनर को सर्विसिंग की जरूरत पड़ रही है, इसलिए दिल्ली में 3 से 4 दिन का ब्रेक रहेगा। 26 जनवरी से पहले यात्रा कश्मीर पहुंच जाएगी।

Tags

Next Story