jan aakrosh rally in bhopal : दक्षिण-पश्चिम में निकली 20 किमी जन आक्रोश यात्रा

भोपाल। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक पीसी शर्मा के नेतत्व में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई। जन आक्रोश यात्रा बिट्टल मार्केट स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा से बौद्ध धर्म गुरु सागर भंते, पंडित थापक सहित सर्व समाज के धर्म गुरुओं द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर शुरू हुई। विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा चार इमली, पांच नंबर 1250 , सेकंड स्टॉप, पंचशील नगर, मैनिट चौराहा, माता मंदिर, आंबेडकर नगर, पीएनटी चौराहा होते हुए नेहरू नगर चौराहे पर समापन हुआ। 20 किमी जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों द्वारा जगह-जगह विधायक पीसी शर्मा का स्वागत किया गया। जन आक्रोश यात्रा को कैलाश मिश्रा, गुड्डू चौहान, गोविंद गोयल, भूपेंद्र गुप्ता, शबिस्ता जकी, मोनू सक्सेना ने संबोधित किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS