Jan Aakrosh Yatra : MP में जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू,15 दिन में कांग्रेस गिनाएगी BJP की गलतियां, कमलनाथ ने ट्वीट कर कही ये बात,,,,

Jan Aakrosh Yatra : MP में जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू,15 दिन में कांग्रेस गिनाएगी BJP की गलतियां, कमलनाथ ने ट्वीट कर कही ये बात,,,,
X
कमलनाथ ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि “श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है।

भोपाल : मध्यप्रदेश में आज से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू होने जा रही है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस बीजेपी के 18 साल के कार्यकाल के दौरान की गई गलतियां और कमियां जनता को बताएगी। इसके साथ ही कांग्रेस इस यात्रा के के जरिये जनता को साधने का प्रयास करेगी। बता दें कि यह यात्रा 15 दिन में 230 विधानसभा कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। जिसमे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव का नाम शामिल है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी पर जमकर निशना साधा है।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कमलनाथ ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि “श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। इसके साथ ही कमलनाथ ने आगे कहा कि जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है। ताकि मध्यप्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय ठोस सरकार बने।”

यह जन आक्रोश है:

मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ।

मध्य प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ।

मध्य प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ।

मध्य प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ।

मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन राज के खिलाफ।

11 हजार 400 किलोमीटर का सफर करना होगा तय

आखिरी दिन प्रियंका गांधी होगी शामिल

बता दें कि जन आक्रोश यात्रा मंगलवार को शहर के गांधी चौराहा से शुरू होगी, जो पिपलिया मंडी मल्हारगढ़ होते हुए 2 अक्टूबर को शाजापुर जिले शुजालपुर पहुंचेगी। कांग्रेस का कहना है कि 13 दिन की इस यात्रा में कांग्रेस, भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आमजन तक लेकर जाएगी। इसके साथ ही समापन के दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी भोपाल आएगी और जनसभा कर जनता को संबोधित करेगी।

कांग्रेस करेगी 11 हजार 400 किलोमीटर का सफर तय

इसके साथ ही यात्रा को लेकर खास गाना भी तैयार किया जाएगा। जिसको यात्रा के दौरान लांच किया जाएगा। बता दें कि इस यात्रा का लक्ष्य 15 दिन में 230 विधानसभाओं को कवर करना है। जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता 11 हजार 400 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जिसमे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह 1600 किलोमीटर, अरुण यादव 1700, जीतू पटवारी 1700, कमलेश्वर 1800, कमलेश्वर पटेल 1700, सुरेश पचौरी 1400, अजय सिंह 1400 किलोमीटर की यात्रा निकालेंगे।


Tags

Next Story