MP POLITICS: BJP के खिलाफ कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, भारत जोड़ो की तर्ज पर निकलेगी जन आक्रोश यात्रा,16 सितंबर से शुरू

भोपाल ; मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ ही महीने का समय बचा है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी लगातार जनता को साधने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में जहां प्रदेश सरकार द्वारा जनता को साधने के लिए तरह तरह की सौगातों की झड़ी लगा दी है। तो वही भाजपा पार्टी द्वारा जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। जिसमे बड़े तादाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रहे है। तो वही अब कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है और बीजेपी की जान आशीर्वाद यात्रा के विपरीत जन आक्रोश यात्रा शुरू करने जा रही है। जिसकी शुरुआत 16 सितंबर से होगी।
इन नेताओं को सौपी गई यात्रा की जिम्मेदारी
इस यात्रा को लेकर पार्टी द्वारा रोडमैप तैयार कर दिया गया है। जो जल्द ही यात्रा का नेतृत्व करने वाले नेताओं को सौंपा जाएगा। बता दें कि यह यात्रा 7 अलग अलग संभाग से होकर जाएगी। जिसको लेकर तैयारी भी शुरु कर दी गई है। इस यात्रा का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है। जिसमे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव का नाम शामिल है।
समापन कार्यक्रम में शामिल होगी प्रियंका गाँधी
बता दें कि इस यात्रा का आयोजन 16 सितंबर से 20 सितंबर के बीच की गई है। इस यात्रा के दौरान जिम्मेदार नेता प्रदेश के हर जिले का दौरा करेंगे और पूरे समय मौजूद रहेंगे और रात को वहीं कैंप करेंगे। यात्रा का समापन 02 अक्टूबर को राजधानी भोपाल में मैगा कार्यक्रम के दौरान करेगी। समापन वाले दिन प्रियंका गांधी भोपाल आएगी और जनसभा कर जनता को संबोधित करेगी। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जन आक्रोश यात्रा काफी महत्पूर्ण मानी जा रही है। अब देखना ये है कि भारत जोड़ो यात्रा जितनी सफल हुई थी। उतनी ही जन आक्रोश यात्रा सफल होती हैं कि ये तो यात्रा के दौरान ही पता चलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS