jabalpur news: कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की आज से काम बंद हड़ताल शुरू, मांगों को लेकर कही ये बात

जबलपुर : जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ आज से काम बंद हड़ताल पर चले गए है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की जब प्रसाशन द्वारा सुध नहीं ली गई तो आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार यानि की 27 जुलाई से काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि सुबह 10:00 बजे से ही बड़ी तादाद में लोग विश्वविद्यालय परिसर के सामने एकत्रित होकर कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाई। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ कविता का पाठ करके भी विरोध किया।
कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
बता दें कि सोमवार और मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नेता, पदाधिकारी और कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसमे बड़े तादाद में महिला भी शामिल हुई। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कई समस्याओं को लेकर कुलपति प्रो.पीके मिश्रा को ज्ञापन भी सौपा गया। साथ ही मांगों के पूरा नहीं होने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने पहले ही उग्र ;आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताई वजह
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन ने अभी तक एरियर्स देने की मांग नहीं मानी है। हमारी मांग है कि हमें एक जनवरी 2016 से 1 अप्रैल 2018 तक का एरियर्स दिया जाए, लेकिन विवि ने कर्मचारियों को यह राशि नहीं दी, जबकि प्रोफेसर को न सिर्फ सातवां वेतनमान और एरियर्स दोनों दे दिया। वो भी पुरानी तिथि से। विवि प्रशासन का यह भेदभाव बताता हैं कि वे कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिसकी वजह से गुरुवार से सभी विश्वविद्यालय के कर्मचारी और कृषि महाविद्यालय के कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर चाले गए हैं.
2 अगस्त को होगी तालाबंदी
कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि मांग पूरी ना होने की दशा में अब संघ के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। विरोध प्रदर्शन के बाद अब 27 जुलाई को कमलबंद हड़ताल होगी। 31 जुलाई को विश्वविद्यालय प्रशासन की सदबुद्धि के लिए रूद्राभिषेक होगा। वहीं 2 अगस्त से विवि और कालेज के सभी विभागों में ताला बंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS