कांग्रेसियों के फोन टैप और बंगलों की हो रही जासूसी, जीतू पटवारी ने लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेसियों के फोन टैप और बंगलों की हो रही जासूसी, जीतू पटवारी ने लगाया गंभीर आरोप
X
सज्जन सिंह वर्मा ने राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर कहा- शिवराज सिंह चौहान से नहीं संभल रहा मध्यप्रदेश। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द उपचुनाव होने वाले हैं। उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं दोनों पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू हो गई है। इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्द्वर नेता जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि- 'पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं की फोन टेपिंग की जा रही है।'

यही नहीं जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि- 'बंगलों की जासूसी हो रही है।' जीतू पटवारी के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया है।

इसके अलावा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सज्जन सिंह वर्मा ने राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर कहा है कि- 'शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश नहीं संभल रहा है। छटाक भर मंत्रियों के साथ सरकार चला रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि- 'बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या कर प्रदेश में सरकार बनाई है। देश को अडानी और अंबानी चला रहे है। पेट्रोल और डीजल के रेट ये तय कर रहे हैं। अब देश में लोकतंत्र बचा नही है। पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की नीतियां अडानी-अंबानी बना रहे, जिसके विरोध में हम काला दिवस मना रहे हैं।

Tags

Next Story