Robbery in Morena : नाक के नीचे से गए ढाई लाख के गहने, चार महिलाओं ने दिया चोरी को अंजाम

Robbery in Morena : नाक के नीचे से गए ढाई लाख के गहने, चार महिलाओं ने दिया चोरी को अंजाम
X
चार महिलाओं ने एक शराफा व्यापारी के पास से करीब ढाई लाख रुपए के गहनों की चोरी कर ली है। इसका खुलासा भी महिलाओं के चले जाने के बाद हुआ है।

मुरैना। जिले में मानों चोरों के हौंसलों को एक तरह से पर लग गए हैं। लगातार चोरी की घटनाएं सामने आती रह रही हैं। अब तो रात का भी इंतेज़ार नहीं किया जाता, दिनदहाड़े ही चोरी कर ली जाती है। जिले में चोर आंखों के नीचे से काजल चुराने का काम कर रहे हैं। व्यापारी को पता भी नहीं चलता और नाक के नीचे से लाखों रुपयों की चोरी कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला आज फिर सामने आया है। जिसमें चार महिलाओं ने एक शराफा व्यापारी के पास से करीब ढाई लाख रुपए के गहनों की चोरी कर ली है। इसका खुलासा भी महिलाओं के चले जाने के बाद हुआ है।

नाक के नीचे से ले गए गहने

मुरैना में जिला तहसील चौराहे पर चार अज्ञात महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ ज्वैलरी की दुकान में गहने खरीदने आई थी। काफी देर दुकान में बैठी गहने देखे फिर बच्चे को पानी पिलाने का बहाना करके बाहर चली गई। जब चारों महिलाएं चली गई तब व्यापारी को पता चला कि उनका एक बॉक्स गायब है। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस में शिकायत की है। बताया जा रहा है कि महिलाओं ने करीब ढाई लाख रुपए के गहनों की चोरी की है। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस महिलाओं को तलाश रही है, जांच जारी है।

दतिया में तोड़ा ताला

वहीं दतिया में भी बैंक ऑफ़ बड़ौदा में शटर का ताला तोड़कर चोरी की नीयत से एक व्यक्ति अंदर घुसा था। चोर सीसीटीवी में साफ देखा भी जा सकता है। बैंक ने इस बात की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। फिलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चोर को जल्द हिरासत में लेने का दावा किया।

Tags

Next Story