देवास में आयोजित क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में शामिल हुए जेपी नड्डा, 300 करोड़ के ऋण बांटे गए

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देवास में आयोजित क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इंदौर से देवास के बीच सड़क मार्ग पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान जाम भी लगा रहा। इस कार्यक्रम में 300 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए। महिला स्वसहायता समूहों को देवास पोषण संयंत्र की चाबी भी सौंपी गई। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब सशक्त हाथों में एक बेहतर कल है। महिला दिवस पर प्रदेश सरकार की यह बड़ी सौगात है। ऐसे प्रयासों से ही महिलाएं सबल व सक्षम बनेंगी। सशक्त समाज की नींव सशक्त मातृ-शक्ति होती है। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सरकार संकल्पित है। कार्यक्रम में सांसद व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विचारक मुरलीधर राव भी मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS