Road Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने के कारण लगाई छलांग, फिर भी नहीं बची जान

Road Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने के कारण लगाई छलांग, फिर भी नहीं बची जान
X
जिले में एक दर्दनाक मौत का मामला सामने आ रहा है। ये हादसा इतना भीषण और अवांछनीय था कि हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई है। हादसे में एक ट्रैक्टर चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया है।

दमोह। जिले में एक दर्दनाक मौत का मामला सामने आ रहा है। ये हादसा इतना भीषण और अवांछनीय था कि हादसे को देखकर लोगों की रूह कांप गई है। हादसे में एक ट्रैक्टर चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया है। उसका आधा शरीर ट्रॉली के नीचे और आधा शरीर ट्रैक्टर में फांस चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश का पंचनामा किया है और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार ये घटना गैसाबाद थानां क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव के करीब की बताई जा रही है। जिसमें एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण चालक की मौत हुई है। हुआ दरअसल यह कि हरदुआ उमराव निवासी 28 वर्ष का पुष्पेंद्र पिता रामेश्वर पटेल देर रात अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर गांव की तरफ जा रहा थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। नियंत्रण खो देने के कारण युवक ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से छलांग लगाने का प्रयास किया। चालक अपने प्रयास में विफल रहा और ट्रॉली के पहिए तले आ गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। जिसका पैरों तरफ का हिस्सा ट्रैक्टर में ही फंसा हुआ पाया गया है। पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाईयों के बाद लाश के चुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल हटा भिजवाया है।

Tags

Next Story