25 जून : सीएम शिवराज बोले- 'एक खानदान ने देश को बनाया जेल'

25 जून : सीएम शिवराज बोले- एक खानदान ने देश को बनाया जेल
X
आपातकाल के ऐलान को 45 साल बीत गए, इस मामले में बीजेपी आज भी कांग्रेस पर हमलावर। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। भारत के लिहाज से 25 जून का दिन एक विवादस्पद फैसले के लिए जाना जाता है। यही वह दिन था जब देश में आपातकाल लगाने की घोषणा हुई और जनता को बेवजह मुश्किलों के समुंदर में धकेल दिया गया था। आज आपातकाल के ऐलान को 45 साल बीत गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इसे लेकर कांग्रेस पर हमेशा हमलावर रहती है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

शिवराज सिंह चौहान बोले- '25 और 26 जून के बीच देश में आपातकाल घोषित किया गया था। एक ख़ानदान जिसने वर्षों देश की सत्ता संभाली। सत्ता की लोलुप्ता में और सरकार ना जाने के डर से कोर्ट के फ़ैसले को भी ना मानते हुए लोकतंत्र का गला घोटकर पूरे देश को जेल बनाया गया था।

इसके अलावा सीएम ने कहा- 'लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल जी, अडवाणी जी जैसे विपक्षी नेताओं को जेलो मे डाल दिया गया था। आरएसएस संघ और अन्य कार्यकर्ताओं को जेलों मे डाला गया था। इंदिरा जी ने आपातकाल में अत्याचार करवाएं हैं। स्वतंत्र भारत में अकाल्पनिक यातनायें दी गयीं। मेरे जैसे बहुत से कार्यकर्ताओं को 16 साल की उम्र में जेलों मं डाला गया था। हम इस काले दिन की निंदा करते हैं।'

बता दें 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई और 26 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक यानी 21 महीने की अवधि तक आपातकाल जारी रहा।

Tags

Next Story