नाम लिए बगैर ज्याेतिरादित्य का कांग्रेस पर निशाना, बोले- 70 साल से भारत पिछड़ा देश था, आज विश्व में सम्मान

भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर में आयोजित गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए कांग्रेस का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 70 साल से भारत पिछड़े देशों में शुमार था जबकि अब उसका विश्व में सम्मान है। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी।
इतिहास बदलने का काम
सिंधिया ने कहा कि अपने 8 साल के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने इतिहास बदलने का कार्य किया है। इन 8 सालों में चुनोतियाँ बहुत आई जिनका डटकर मुकाबला किया गया। जबलपुर के मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि मोदी जी ने कई चुनौतियां का सामना कर देश का विकास करने के साथ लोगों का कल्याण करने का काम किया है। गरीबों के कल्याण के लिए इतना कभी नहीं हुआ जितना इन 8 साल में किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS