Indore-Betul National Highway : उफान पर काली सिंध, इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर लगा जाम

X
By - Manish Rajpoot |9 Sept 2023 11:08 AM IST
इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मोखाप्पिल्या की काली सिंध नदी उफान पर आई हुई है।
बागली। मौसम लगातार अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। अब तक किसान बारिश ना होने से परेशान थे। अब मौसम ने ऐसा रुख बदला है कि हर तरफ नदी नाले उफान पर आए हुए हैं। लोग अब भी परेशान ही हैं। क्योंकि अब सामान्य से अधिक बारिश होने लगी। मौसम के इस रुख का खासा असर इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर देखने को मिला है।
इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम मोखाप्पिल्या की काली सिंध नदी उफान पर आई हुई है। नदी का पानी हाईवे के ऊपर से जा रहा है जिससे आवागमन बंद हो गया है। हाइवे पर दोनों तरफ जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह नदी सुबह 3 से उफान पर है। हालांकि इस सीजन में यह नदी पहली बार उफान पर आई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS