कमलनाथ ने भोपाल में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के आंदोलन को किया संबोधित ,बोले सरकार आपका अपमान कर रही है

कमलनाथ ने भोपाल में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के आंदोलन को किया संबोधित ,बोले सरकार आपका अपमान कर रही है
X
भोपाल। राजधानी भोपाल में स्थित भेल दशहरा मैदान में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के महाआंदोलन का आयोजन हुआ। इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुँचे। जहां महिलाओ को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने शिवराज सरकार को जमकर घेरा है ।

क्या कहा कमलनाथ ने

सभा को संबोंधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, सरकार आपका अपमान कर रही है। आप लोगों ने बहुत सारी मांगें रखी हैं। मैं आपके साथ अपमान और अन्याय नहीं होने दूंगा। आप रसोइए नहीं समाज सेवक हैं। आगे आने वाली पीढ़ी कैसी होगी ये आपके हाथ में है। हमने अपनी 15 महीने की सरकार में नीति नियत का परिचय दिया। बेरोजगारी हमारे सामने चुनौती है। चुनाव नजदीक है घोषणा मशीन डबल तेजी से चल रही है। भ्र्ष्टाचार की सीमा नहीं रही है आज पैसा दो काम लो वाला मामला चल रहा है।

आगे शिवराज सरकार को घेरते हुए कमलनाथ ने कहा कि सरकार ने तीन लाख तीस हजार करोड़ का कर्जा लिया, लेकिन उसका हिसाब सरकार के पास नहीं है। प्रदेश की तस्वीर आपके सामने है, आज हर वर्ग परेशान है। हमने गौशाला बनाई, आज क्या हालत है आपके सामने है। आप कांग्रेस और कमलनाथ का साथ मत देना, आप लोग केवल सच्चाई का साथ देना। हम घोषणा नहीं देते वचन देते हैं। आने वाले समय में कमलनाथ आपका साथ देगा।

Tags

Next Story