MP Congress News : भारत जोड़ो अभियान के सम्मेलन में शामिल हुए कमलनाथ

MP Congress News : राजधानी भोपाल के गांधी भवन में आयोजित भारत जोड़ो अभियान के राज्य सम्मेलन में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर लताड़ा।
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज 18 साल के पाप धोने के लिए घोषणाएं पर घोषणाएं कर रहे है। शिवराज सरकार पर 30 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है। ये कर्ज क्या कमीशनखोरों के लिए लिया जा रहा है? सरकार के कर्ज से क्या हमारी माताओं-बहनों को मिल रहा है? हमारे किसानों को क्या मिला, हमारे युवाओं को क्या मिला? सरकार करोड़ों के ठेके देकर कमीशनखोरी का काम कर रही है।
कमलनाथ ने आगे कहा की शिवराज सरकार ने आखिर 18 सालों में क्या किया। प्रदेश के किसान परेशान, युवा परेशान, मजदूर परेशान है, लेकिन भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य भ्रष्टाचार है। अब चुनावी साल में 18 वर्षों का पाप धुलने के लिए मुख्यमंत्री आए दिन घोषणाएं करते हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब देशभर में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो अभियान के अगले चरण को लेकर विचार मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भोपाल में इस अभियान को लेकर एक सम्मेलन बुलाया गया था। आपको यह भी बता दें की बीते 6 फरवरी 2023 को दिल्ली में भारत जोड़ो अभियान का शंखनाद किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS